Tuesday , February 17 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मीत हेयर से वापस लिया ये विभाग, इस मंत्री को सौंपा

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल किया गया है. इस फेरबदल के मुताबिक कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है. गुरमीत सिंह मीत हेयर से खनन विभाग वापस ले लिया गया है. खनन विभाग काफी अहम माना जाता है, जिसकी जिम्मेदारी अब चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दी गई है. मीत हेयर के पास खनन और खेल विभाग समेत कुल तीन विभाग थे जबकि अब उनके पास खेल विभाग की जिम्मेदारी बची है.

इसके अलावा चेतन सिंह जौड़ामाजरा को 7 अहम विभाग दिए गए हैं. इनमें रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी, खान एवं भूविज्ञान, सूचना एवं जनसंपर्क, जल संसाधन, भूमि एवं जल संरक्षण शामिल हैं। पंजाब कैबिनेट में न तो कोई नया मंत्री शामिल किया गया है और न ही किसी मंत्री को बर्खास्त किया गया है, सिर्फ विभागों में फेरबदल किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!