Tuesday , March 10 2026
Breaking News

पंजाब कैबिनेट के पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी सुमन केपी का निधन

जालंधर, (PNL) : पंजाब कैबिनेट के पूर्व मंत्री एवं अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी सुमन केपी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। सुमन केपी का चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही पीजीआई से उन्हें जवाब दे दिया गया था। उनके अंतिम संस्कार की तिथि व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा। सुमन केपी के निधन पर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता मोहिंदर सिंह केपी के माडल टाउन स्थित घर में शोक प्रकट करने पहुंच रहे हैं। बता दें कि सुमन केपी ने 2012 में हल्का वेस्ट में कांग्रेस की टिकट से विधायक पद का चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा के भगत चुन्नी लाल ने जीत हासिल की थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!