Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : कांग्रेसी उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर नाजायज कालोनी काटने का आरोप, आप नेता पवन टीनू ने प्रैस कांफ्रेंस करके साधा निशाना, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : वेस्ट उप-चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर आप नेता पवन कुमार टीनू ने प्रैस वार्ता करके बड़े आरोप लगाए हैं। टीनू ने उन पर नाजायज कालोनी काटने का आरोप लगाया है, जिसके सबूत भी उन्होंने मीडिया को दिखाए। प्रैस कांफ्रेंस में उनके साथ कैंट हलके की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ी और आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी मौजूद थे।

पवन टीनू ने बताया कि कांग्रेस ने एक भ्रष्टाचारी को टिकट दी है। बतौर सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए सुरिंदर कौर ने देओल नगर में 120 मरले के करीब एक कालोनी काटी है। इस जगह पर पहले कोका कोला का गोदाम होता था। सुरिंदर कौर ने उक्त जगह खरीदी और फिर उस पर तीन से लेकर पांच मरले तक के प्लाट काट दिए। एक रजिस्ट्री भी उनके पास आई, जिसमें सुरिंदर कौर के बेटे करण ने तीन मरले का प्लाट काटकर किसी को भेजा है।

टीनू ने कहा कि सुरिंदर कौर ने सरकार का वित्तीय नुकसान किया है। ये कालोनी अप्रूवड नहीं है। इसके बावजूद निगम ने पानी का कनेक्शन और सीवरेज सप्लाई दे दी। ये सारा मामला पंजाब सरकार के ध्यान में ला दिया है और इसको लेकर जल्द ही कारवाई होने जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!