Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने गांव में मनाया जन्मदिन, बड़ी संख्या में नौजवानों ने किया खूनदान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने ख़ूनदान को सबसे बड़ी सेवा बताते हुये कहा कि इस प्रयास से हरेक व्यक्ति अपना योगदान डाल सकता है जिससे कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों ने हरेक क्षेत्र में शानदार काम किया है जिस कारण ख़ूनदान करने में भी नौजवानों के पीछे रह जाने की कोई वजह नहीं बनती। उन्होंने कहा कि ख़ूनदान करना मानवता की सच्ची सेवा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि आज बड़ी संख्या में नौजवान ख़ूनदान करन के लिए आगे आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेक नौजवान को यह एहसास होना चाहिए कि हर ख़ूनदानी एक नायक है जिस कारण उनको समय- समय बाद ख़ूनदान करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने नौजवानों को यह भी अपील की कि वह अपने साथियों को समय-समय सिर स्वैच्छा के साथ ख़ूनदान करने के लिए प्रेरित करें जिससे आम इलाज ख़ास कर एमरजैंसी इलाज के लिए ख़ून के ज़रुरी भंडारण को यकीनी बनाया जा सके। भगवंत सिंह मान ने बताया कि किसी व्यक्ति की तरफ से दान की गई ख़ून की एक बूँद भी किसी मानव की जान बचा सकती है, जिस कारण ख़ूनदान करना बहुत महत्ता रखता है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विधान सभा का आगामी सैशन कानूनी तौर पर पूरी तरह जायज़ है। उन्होंने कहा कि 20 और 21 अक्तूबर को होने वाला सैशन कानूनी माहिरों के साथ सलाह मशवरा करने के बाद और भारत के संविधान के अनुसार ही बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय सैशन के दौरान कई जनहितैषी बिल पेश किये जाएंगे जो राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विधान सभा लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई संस्था है जो सिर्फ़ राज्य के लोगों को जवाबदेह है न कि किसी व्यक्ति की मनमर्ज़ी अनुसार चलनी है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में धान की पराली को आग लगाने के रुझान को रोकने के लिए पहले ही कई पहलकदमियां की हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ तो कई प्रगतिशील किसानों ने धान की पराली के उचित प्रबंधन की मिसाल कायम की है और दूसरी तरफ़ राज्य सरकार ने पंजाब में चल रहे लगभग 2500 भट्टों में ईंधन के तौर पर 20 प्रतिशत कोयले को धान की पराली की गट्टों के साथ बदलने को नोटीफायी किया है। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले धान की पराली के प्रबंधन के लिए 23, 000 और मशीनें किसानों को दीं गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अगले कुछ दिनों तक पराली जलाने के खतरे को रोकने के लिए सख़्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार मंडियों में धान की फ़सल की निर्विघ्न खरीद प्रक्रिया को यकीनी बनाने के साथ-साथ अपने- अपने जिलों में इसकी तुरंत लिफ्टिंग के लिए भी वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने यह यकीनी बनाने के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये हैं कि किसानों की फ़सल की ढुलाई दाना मंडियों में से निर्विघ्न, समय पर और बिना किसी रुकावट के हो सके। उन्होंने राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया कि किसानों को अपनी फ़सल बेचते समय किसी किस्म की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विरोधी पक्ष के नेताओं की तरफ से एक नवंबर को होने वाली बहस में अपने बुरे गुनाहों का पर्दाफाश होने के डर से भागने की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों पर पंजाब के साथ सरासर धोखा किया है जिसके लिए वह राज्य के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों को लूटा और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्य है कि इन नेताओं के हाथ पंजाब और पंजाबियों के ख़ून के साथ रंगे हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी कारण ही वह लोगों का सामना करने से डरते हैं और एक नवंबर को बहस से भागने का कोई न कोई बहाना बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बुधवार को पवित्र शहर अमृतसर से नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत राज्य भर के हज़ारों नौजवान श्री हरिमन्दिर साहिब में नतमस्तक होकर पंजाब में से नशों का मुकम्मल सफाया करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध मुहिम ज़मीनी स्तर से शुरू की गई है और लोगों के पूर्ण सहयोग से राज्य में से इस बीमारी को ख़त्म कर दिया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक तरफ़ तो नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे डालकर नशों की सप्लाई लाईन बंद की जा रही है और दूसरी तरफ़ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप पंजाब में सेहत क्रांति का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में नये मैडीकल कालेज खोल कर पंजाब को मैडीकल शिक्षा के केंद्र के तौर पर उभारने के इलावा लोगों को मानक सेहत सेवाएं प्रदान की जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य भर के अस्पतालों और सेहत देखभाल केन्द्रों का बड़े स्तर पर कायाकल्प किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!