Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब के सीएम भगवंत मान का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले-तेल बेच दिया, रेल बेच दी, देश बेच दिया, खरीदा सिर्फ मीडिया…

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हम अगर कहते हैं बिजली फ्री देंगे, मोहल्ला क्लीनिक में इलाज फ्री है, दिल्ली-पंजाब की बसों में महिलाओं का सफर भी फ्री है, दिल्ली में पानी भी फ्री है. तो साहब बोलते हैं ऊपर वाले..ये रेवड़ियां देते हैं, ये देश के लिए अच्छा नहीं है. सीएम मान ने कहा हम 300 यूनिट फ्री बिजली दे तो रेवड़ी, तो 15 लाख वाला पापड़ कहां है? उन्होंने पीएम मोदी पर हर बात पर मुकरने का आरोप लगाया.

‘क्या चाय बनानी आती है?’

सीएम मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो संसद में भी बोल दिया था, 15 लाख की रकम लिखते-लिखते, स्याही सूख जाती है..काले धन की बात करता हूं तो कलम रुक जाती है..हर बात ही जुमला निकली, अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है? सीएम मान ने कहा मुझे लगता नहीं कि चाय बनानी आती होगी? कोई चीज तो देश को सच बताएं, सारा देश बेच दिया, तेल बेच दिया, एलआईसी बेच दी, रेल बेच दी, एयरपोर्ट बेच दिए, खरीदा क्या सिर्फ थोड़ा सा मीडिया, सीएम मान ने पीएम मोदी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि वो खरीद-फरोख्त भी करते है, एमएलए खरीदते है, किसी के 5 तो किसी के 10 ये आता है उनको.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!