Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब के मिनी गोवा में आज पहुंचेंगे एक हजार एनआरआई, सीएम भगवंत मान भी पहुंच रहे, पढ़ें कारण

पठानकोट, (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से प्रवासी पंजाबी भारतीयों के साथ आज धारकलां तहसील में पड़ते चमरोड पतन (मिनी गोवा) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान भी शामिल होंगे।

सुबह 10.30 बजे मिनी गोवा में एनआरआई मिलनी समारोह शुरू होगा और पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर समेत भिन्न शहरों से आए एनआरआई के साथ मुख्यमंत्री पंजाब रूबरू होंगे।

चार जिलों से करीब 1000 एनआरआई कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रवासी पंजाब भारतीय को पेश आ रही मुश्किलों एवं उनकी शिकायतों का हल करना हैं।

मिनी गोवा की खासियत

मिनी गोवा में पंजाब ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी पर्यटक पॉवर पैराग्लाइडिंग और जिप लाइन ड्राइव का लुत्फ, धारकलां की पहाड़ियों में एडवेंचर का मजा, रंजीत सागर की झील में बोटिंग, बाइक राइडिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!