Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत बादल समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत बादल समेत छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज किया है. इनके खिलाफ 24 सितंबर को पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा में एफआईआर दर्ज की गई है. इस एफआईआर में एडीसी विकास मुक्तसर साहिब, बिक्रमजीत सिंह, राजीव कुमार, अमनदीप, विकास अरोड़ा और तत्कालीन अधीक्षक राजीव कुमार नाम शामिल है. राजीव कुमार, अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आपको बता दें कि इनके खिलाफ पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी. मॉडल टाउन में महंगे प्लॉट कम दाम में खरीदने के संबंध में मनप्रीत बादल के खिलाफ पूर्व बीजेपी विधायक सरूप चंद सिंगला ने शिकायत दी थी. इस शिकायत को लेकर ही विजिलेंस जांच कर रही है. आपको बता दें कि सिंगला की तरफ से लोकपाल को भी शिकायत दी गई थी लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था. वहीं मनप्रीत बादल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी और गिरफ्तारी से पहले नोटिस जारी करने की भी मांग की गई थी. जिसपर कोर्ट ने विजिलेंस को नोटिस जारी किया था. मामले पर अब 26 सितंबर यानि कल सुनवाई होनी है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!