Sunday , July 12 2026
Breaking News

पंजाब के नए गर्वनर बने गुलाब चंद कटारिया, एक क्लिक करके जानें इनके बारे में

चंडीगढ़, (PNL) : राजस्‍थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्‍यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बनवारी लाल पुरोहित का पंजाब के राज्यपाल के तौर पर इस्तीफा स्वीकार कर लिया।अब बनवाारी लाल पुरोहित की जगह गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।पुरोहित ने फरवरी महीने में इस्तीफा दिया था। उनका पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था।

राज्यपाल के साथ विवादों के मुद्दे को पंजाब सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में ले जाने और वहां से फटकार लगने के बाद पुरोहित काफी नाराज चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने इस्तीफा गृहमंत्री अमित शाह के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंप दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा उस समय स्वीकार नहीं किया गया।

कौन है गुलाब चंद कटारिया

गुलाब चंद कटारिया को साल 2023 में असम का राज्यपाल बनाया था। उसके पहले वह राजस्थान बीजेपी के बड़े नेता हुआ करते थे। वह वसुंधरा राजे की सरकार में साल 2014 से लेकर 2018 तक राज्य के गृह मंत्री भी रह चुके हैं। मूल रूप से उदयपुर के रहने वाले कटारिया लोकसभा के सांसद और राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। एक समय उनको राजस्थान के सबसे वरिष्ठ नेताओं में रखा जाता था। कटारिया को पार्टी ने इनाम देते हुए उनको असम का राज्यपाल नियुक्त किया था। अब उनको पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!