Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब की राजनीति में वापस लौटेंगे हंसराज हंस, जालंधर या होशियारपुर से हो सकते हैं उम्मीदवार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली पश्चिमी से BJP सांसद और सूफी गायक हंस राज हंस पंजाब की राजनीति में वापस लौटेंगे। हंस जालंधर या होशियारपुर से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। दिल्ली पश्चिमी से बीजेपी किसी अन्य कैंडिडेट पर दांव खेल सकती है। बुधवार को बीजेपी अपनी दूसरी लिस्ट जारी करेगी, जिसमें इसका ऐलान हो सकता है। फिलहाल किसी भी नेता ने इस पर खुलकर टिप्पणी नहीं की है।

बता दें कि देश में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों से तैयारियां कर रही हैं। फिलहाल इलेक्शन कमिशन द्वारा तारीख जारी नहीं की गई है, मगर सियासत अभी से तेज हो गई है। संभावना है कि मई आखिरी या अप्रैल शुरुआत में चुनाव करवाए जा सकते हैं।

आज दिल्ली में होगी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग
बीजेपी चुनावों को लेकर कोई भी गलत कदम नहीं उठाना चाहती। बुधवार को दिल्ली में भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग होगी, जिसमें ये फैसला लिया जा सकता है। जालंधर और होशियारपुर में भाजपा के पास लोकसभा को लेकर कोई प्रमुख चेहरा नहीं है, जिसके चलते इन दोनों जिलों में हंस राज हंस पर बीजेपी दांव खेल सकती है।

हंस राज हंस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सदस्य के रूप में की थी। जालंधर से 2009 का लोकसभा चुनाव लड़े थे। जिसमें वह हार गए। इसके बाद वह कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे। जहां उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। इसके बाद वह BJP में शामिल हुए और 2019 में BJP की ओर से दिल्ली पश्चिमी से चुनाव लड़े और जीत गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!