Tuesday , February 17 2026
Breaking News

पंजाब की आठ साल की सानवी सूद ने रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबर्स पर फहराया तिरंगा, माइनस 25 डिग्री था तापमान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के रोपड़ की रहने वाली आठ साल की सानवी सूद ने पंजाब और राष्ट्र का नाम रोशन किया है। सानवी ने रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबर्स 5642 मीटर की ऊंची पर तिरंगा फहराकर फहराया है।

यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली की छात्रा सानवी 23 जुलाई को अपने पिता दीपक सूद के साथ रूस के लिए रवाना हुई और 24 जुलाई को रूस पहुंची। उन्होंने पहले दिन से ही ट्रैकिंग शुरू कर दी थी। सानवी ने बताया कि उसका मनोरथ बच्चियों को सशक्त बनाने व उन्हें फिटनेस के बारे में जागरूक करना है।

उसने बताया कि रूस की सबसे ऊंची चोटी की चढ़ाई सचमुच बहुत चुनौतीपूर्ण थी, तापमान गिरकर -25 हो गया था। आंधी वाले मौसमव भारी बर्फबारी के कारण 29 से 30 जुलाई तक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बर्फ से ढका माउंट एलबर्स फतह करना अलग अनुभव था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

महाशिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा

धूरी, (PNL) : महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!