Tuesday , February 17 2026
Breaking News
Screenshot

पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ के गांव में बड़ी घटना, निशान साहिब चढ़ा रहे मुख्य-ग्रंथी की करंट लगने से मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर से आ रही है। कस्बा फिल्लौर में स्थित गांव दोसांझ कलां में एक गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फिल्लौर के रहने वाले भाई सुरिंदर सिंह सोढ़ी (43) के रूप में हुई है। बता दें कि दोसांझ कलां गांव पंजाब के मशहूर गायक दलजीत दोसांझ का गांव हैं।

ये हादसा गुरुद्वारा साहिब में लगे निशाना साहिब चढ़ाते वक्त हुआ। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों द्वारा जब ग्रंथी को अस्पताल लेकर जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया था। ग्रंथी की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

निशाना साहिब चढ़ाते में हुआ हादसा

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जुगिंदर सिंह ने कहा- श्री गुरुद्वारा साहिब की ऊपर से बिजली की तारें गुजरती हैं। रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई सुरिंदर सिंह सोढ़ी सुबह करीब साढ़े सात बजे निशान साहिब चढ़ा रहे थे। इस दौरान एक दम से निशान साहिब के पोल में करंट आ गया। मिली जानकारी के अनुसार पोल के साथ बिजली की तार टच होने से करंट आया था।

घटना में झुलसे सुरिंदर को तुरंत आसपास मौजूद सेवादार अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत परिवार को दी गई। सुरिंदर की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!