Tuesday , December 9 2025
Breaking News

नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला ने दिया इस्तीफा, पढ़ें क्या है कारण

चंडीगढ़, (PNL) : नेशनल SC कमीशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विजस सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिया गया है। वे चुनाव लड़ सकते हैं। होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है। केंद्र में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश छुट्टी पर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए हाईकमान ने विजय सांपला को संवैधानिक पद से मुक्त कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली के समय भी सांपला उनके काफी करीब दिखे थे। होशियारपुर में तो उनके पोस्टर भी देखे जा सकते हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि विजय सांपला को होशियारपुर से मैदान में उतारने की है।

सोम प्रकाश की हो सकती है छुट्टी

पंजाब भाजपा में चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के समय बदला जा सकता है। उनके छुट्‌टी पर जाने से लगभग तय है कि उनसे उनका पद लिया जा सकता है। उनकी जगह किसी अन्य को मंत्रिमंडल में जगह देने पर भी विचार चल रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : टेकऑफ से पहले सिंगापुर एयरलाइन के जहाज में आई बड़ी खराबी, रनवे से वापस लौटा विमान, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली आनी थी फ्लाईट

नई दिल्ली, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर सिंगापुर से आ रही है। सिंगापुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!