Tuesday , February 17 2026
Breaking News

निर्मला सीतारमण का बड़ा आरोप, कहा-70 सालों से ‘एंटी हिंदू’ कैंपेन चला रही DMK, सनातन के खिलाफ है I.N.D.I.A.

नई दिल्ली, (PNL) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने DMK सहित विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया को हिंदुओं और सनातन धर्म के खिलाफ करार दिया है. शुक्रवार (15 सितंबर) को स्पेशल इंटरव्यू में सीतारमण में कहा, ‘डीएमके नेता और मंत्री (तमिलनाडु) उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही है.’

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ऐसे ग्रुप का समर्थन कर रही है जो भारत को तोड़ना चाहते हैं. डीएमके की घोषित पॉलिसी एंटी सनातन रही है.’

सीतारमण ने दावा किया कि वह खुद इसकी विटनेस रही हैं. निर्मला ने कहा, ‘तमिलनाडु के लोगों ने इसे हमेशा से झेला है. बाकी देश को यह बात इसलिए समझ में नहीं आई क्योंकि भाषा का बेरियर है. डीएमके पिछले 70 सालों से ऐसा कर रही है. अभी सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए लोगों को ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं है और आसानी से समझ रहे हैं कि डीएम के नेता ने क्या कहा है.’

उदयनिधि ने बनाया संविधान का मजाक

उदयनिधि स्टालिन के बयान को सीतारमण ने संविधान का मजाक करार देते हुए कहा कि उनका बयान मंत्री के रूप में उनके शपथ का भी उल्लंघन है. आपको बता दें कि उदयनिधि के बाद डीएमके नेता ए राजा ने भी सनातन धर्म की तुलना एड्स जैसी बीमारियों से की थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!