Wednesday , July 29 2026
Breaking News

नए साल से बंद हो सकती है आपकी UPI Id, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क , (PNL): निफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर है। 1 जनवरी 2024 से आपकी UPI आईडी डीएक्टिवेट हो सकती है। ऐसा होने पर आप न तो पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे।

NPCI ने जारी किया था सर्कुलर

यूपीआई आईडी बंद होने को लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 7 नवंबर को एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें जानकारी दी थी कि 31 दिसंबर 2023 के बाद कई UPI यूजर्स की आईडी बंद हो सकती है। ऐसे में लोगों को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जानें क्यों होगी UPI आईडी डीएक्टिवेट

NPCI के द्वारा जारी किए सर्कुलर के मुताबिक, जिन यूजर्स ने पिछले एक साल से अपनी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है या जिनकी आईडी इनएक्टिव है, उन सभी की आईडी 1 जनवरी 2024 से काम नहीं करेगी।

तुरंत करें अपनी आईडी को एक्टिव

अगर आप अपनी आईडी को डीएक्टिवेट होने से बचाना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि एक साल में कम से कम एक बार आपने अपनी आईडी का इस्तेमाल किया हो। साथ ही अपनी UPI आईडी से लिंक फोन नंबर की भी जांच करनी होगी और कंफर्म करना होगा कि यह तीन महीने से ज्यादा इनएक्टिव नहीं है।

NPCI ने अपने सर्कुलर में TPAP और PSP बैंकों को उन यूजर्स की UPI Id, संबंधित यूपीआई नंबर और फोन नंबर की पहचान करने का निर्देश दिया है जिन्होंने एक साल से अपनी UPI आईडी से कोई फाइनेंशियल या नॉन- फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!