Tuesday , March 31 2026
Breaking News

धुंध की चादर में लिपटा पूरा पंजाब, 36 ट्रेनें लेट तो अमृतसर एयरपोर्ट से कई फ्लाईटें भी देरी से उड़ रही, ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर बरकरार है और बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन नवांशहर (एसबीएस नगर) में रात का पारा शून्य दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिर गया है।

वीरवार सुबह पूरा पंजाब धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट और शनिवार व रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अनुसार कुछ जिलों में बेहद घना कोहरा पड़ेगा।

कोहरे के कारण 36 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं जबकि अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइटें भी देरी से उड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के साथ सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी व शीत लहर भी चलेगी।

बुधवार को सुबह बेहद घना कोहरा छाए रहने के चलते बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं पटियाला लुधियाना व अमृतसर में 25-25 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे बना हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान के हमलों से डरे शाहरुख खान? दुबई में रद्द कर दी King की शूटिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ के शेड्यूल में बड़ा बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!