Monday , August 31 2026
Breaking News

धमकी के बाद कनाडा में हिंदुओं को अपनी जान का खतरा, परिवारों में दहशत का माहौल, ट्रूडो सरकार को लिखी चिट्ठी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के साथ तनाव के बीच हिंदुओं को कनाडा छोड़कर जाने की धमकी दी गई है। हिंदू फोरम कनाडा ने कनाडा के सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लीब्लेंक को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने खलिस्तानियों के खतरों को मद्देनजर रखते हुए हिंदू समुदाय की सुरक्षा की मांग की है। हिंदू फोरम कनाडा एक गैर लाभकारी मानवतावादी संगठन है, जिसे कनाडा के अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए बनाया गया है।

फोरम ने अपनी चिट्ठी में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख और नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के बयानों के संबंध में समुदाय ने लीब्लेंक से इस मामले पर ध्यान देने और अहम कदम उठाने की मांग की है। हिंदू फोरम कनाडा ने कहा, ‘हम अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध करते हैं। इसका सीधा प्रभाव कनाडा के नागरिकों पर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली नफरती वीडियों ने हमारी चिंता और भी बढ़ा कर रख दी है।’

भारत के नामित आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘खालिस्तान समर्थक सिखों ने हमेशा ही कनाडा के लिए वफादारी दिखाई है।’ उसने इसके बाद भारत-कनाडाई लोगों को कनाडा छोड़कर जाने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा, ‘कनाडा में रह रहे हिंदू, जल्द से जल्द यहां से चले जाएं।’

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भारतीय सरकार पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद से भारत-कनाडा के संबंधों में मतभेद शुरु हो गया। निज्जर भारत का एक नामित आतंकी था, जिसे ब्रिटिश कोलंबिया के गुरुद्वारे के बाहर 18 जून को गोली मार दी गई थी। फोरम ने बताया कि पन्नू ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो भी उसके सिद्धांतो को मानने से इनकार करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा।

फोरम ने अपनी चिट्ठी में कहा, ‘हमें यकीन है कि कनाडाई अधिकारी इस मामले में निर्णायक कदम उठाएंगे।’ बुधवार को कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के छात्रों और जो वहां की यात्रा करने वाले हैं, उन्हें सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। कनाडा में भारतीय मूल के छात्रों और लोगों को धार्मिक जगहों पर जाने से बचने की सलाह भी दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!