Friday , September 12 2025
Breaking News

जालंधर : Satva क्लब के बाहर गोली चलाने वाला ज्वेलर का बेटा पारस गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन के Satva क्लब के बाहर शनिवार रात गोली चलाने वाले ज्वेलर के बेटे पारस को थाना छह की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहीद उधम सिंह नगर के रहने वाले पारस के रूप में हुई है। पुलिस शाम छह बजे प्रैस कांफ्रेंस करके उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करेगी। बता दें कि satva क्लब के बाहर शनिवार रात पारस ने गोली चला दी थी, जो चीमा चौक के पास रहने वाले हर्ष को लगी थी। पुलिस ने पारस पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी पारस ने इसी क्लब में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था। तब भी पारस ने सरेआम पिस्तौल लहराई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पारस के लाइसेंस रद्द करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के विकास को लेकर नितिन कोहली की निगम अधिकारियों के साथ अहम बैठक

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने आज निगम कमिश्नर संदीप ऋषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!