Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर से बड़ी खबर, यूनिवर्सिटी छात्रा के साथ निहंग की वेशभूषा में आए तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : फगवाड़ा हाईवे पर पड़ती एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बीबीए की छात्रा के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित छात्रा मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप निहंग की वेशभूषा पहनकर आए लड़कों पर है। पीड़िता की शिकायत पर पतारा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमन, रणवीर सिंह व मंजीत सिंह के रूप में हुई है। एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी सरकारी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम करता है, तो दूसरा स्टूडेंट है। वहीं, तीसरा आरोपी बिजली के सामान की दुकान चलाता है। इन सभी आरोपियों का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया गया है।

पुलिस को दिए बयान में यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही 24 साल की छात्रा ने बताया है कि सोमवार देर रात वह अपने 2 दोस्तों के साथ ढिलवां फाटक के पास फूड कोर्ट पर खाना खाने के लिए आई थी। इस दौरान उसके साथ तीन दोस्त भी थे। इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए, जिनमें से दो निहंग की वेशभूषा में थे। इन युवकों ने युवती के साथियों से पूछा कि वह लड़की को कहां लेकर जा रहे हैं।

तीनों युवकों ने उसके दोस्तों को डराकर भगा दिया व उससे कहा कि वह उसे घर छोड़ देंगे। इसके बाद तीनों युवक छात्रा को अपनी कार से सुनसान जगह पर ले गए व छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपी छात्रा को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित छात्रा ने आरोपियों के जाने के बाद अपने दोस्तों को फोन किया व उन्हें इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया व मामले की जानकारी थाना पतारा की पुलिस को दी। पुलिस ने हरकत में आते हुए मंगलवार सुबह तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!