Wednesday , February 18 2026
Breaking News

जालंधर से बड़ी खबर, आदर्श नगर के स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा को जिंदा जलाकर मार डाला, पढ़े

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। आदर्श नगर के सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा को जिंदा जलाकर मार डाला गया। उसकी लाश बस्ती बावा खेल की नहर के पास से मिली है। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रागिनी मंगलवार को रोजाना की तरह साइकिल पर स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी और उसके बाद से लापता थी। आज उसकी लाश नहर में मिली है। रागिनी को किसी ने जिंदा जलाकर मार डाला है। उसकी लाश पूरी तरह से जली हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!