Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर से दुखद खबर, मोबाइल पर Pubg गेम खेलने से डांटा तो 12वीं के छात्र ने की सुसाइड, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से दुखद खबर आ रही है। मॉडल टाउन में शनिवार सुबह Pubg गेम खेलने से रोकने पर 12वीं के छात्र ने सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान करणवीर सिंह (17) पुत्र राम चंद्र के रूप में हुई है। राम चंद्र ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर लाइन मैन आफिसर हैं। सुबह बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उनकी पत्नी ने बेटे को गेम खेलने से डांटा तो वह कमरे में गया और पंखे से लटक गया। वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होशियारपुर में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!