Friday , March 13 2026
Breaking News

जालंधर: शादी का झांसा देकर तांत्रिक ने ठगे हजारों , मांगने पर दी मारने की धमकी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के रैनक बाजार में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब शादी न होने से परेशान एक व्यक्ति ने एक तांत्रिक पर ठगी का आरोप लगाया। पीड़ित ने तांत्रिक पर शादी के टोटकों के नाम पर पैसे ऐंठने और बाद में धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चिंतित था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रैनक बाजार में बैठे एक तांत्रिक से हुई। तांत्रिक ने उसे विश्वास दिलाया कि वह विशेष उपाय और पूजा-पाठ करके उसकी शादी जल्द करवा सकता है।

तांत्रिक की बातों पर विश्वास करते हुए, पीड़ित ने पहले 4900 रुपए का पूजा का सामान खरीदा। इसके बाद, तांत्रिक ने अलग-अलग बहानों से पीड़ित से अपने खाते में 14000 रुपए और डलवा लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब तांत्रिक द्वारा न तो कोई उपाय किया गया और न ही शादी से जुड़ा कोई समाधान निकला, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे।तांत्रिक ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि पैसे वापस नहीं मिलेंगे, जो करना है कर लो। तांत्रिक के इस रवैये से परेशान होकर पीड़ित ने अपने दोस्तों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को पूरे मामले की जानकारी दी।कई सामाजिक संस्थाओं के लोग मौके पर पहुंचेइसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को इकट्ठा होते देख तांत्रिक घबरा गया और बाजार में माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रैनक बाजार पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में तांत्रिक ने अपना पक्ष सामने नहीं रखा।थाना चार के जांच अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब का इंफ्रॉस्ट्रक्चर निवेश के लिए बेहतर: सीएम मान ने मोहाली समिट में कहा—निवेशकों को पूरी सुविधा मिलेगी

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब सरकार की आज 13 मार्च से प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!