Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट सीट पर पहली बार 60 प्रतिशत से नीचे मतदान, सभी पार्टियों की बढ़ी उलझन, गणित नहीं बैठ पा रहा सैट, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर वेस्ट सीट पर बुधवार को मतदान हो गया, लेकिन वोटिंग की प्रतिशत ने सबको हैरान कर दिया है। पहली बार वेस्ट में वोट प्रतिशत 60 से नीचे रहा है, जिसने सियासी दलों की उलझन बढ़ा दी है। यही कारण है कि राजनीतिक पंडित भी मतदान प्रतिशत के गिरने से खामोश हो गए हैं।

इस सीट पर दो बार मत प्रतिशत 65 से ऊपर रहा है और एक बार तो ये 70 पार भी गया है। ऐसा पहली बार है कि उम्मीद मुताबिक लोग मतदान के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इसके कई कारण माने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा जरूर कर रही हैं, लेकिन मत मतदान प्रतिशत से चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के गणित धरे के धरे रह गए हैं।

वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में जालंधर सीट पर 67.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब आम आदमी पार्टी के खाते में ये सीट गई थी। आप से शीतल अंगुराल ने 39,213 मत हासिल करके जीत दर्ज की थी। आप प्रत्याशी ने 33.73 प्रतिशत मत हासिल किए थे। इसी तरह अगर वर्ष 2017 चुनाव की बात की जाए, तो इस सीट पर सबसे अधिक 72.70 फीसदी मतदान हुआ था।

तब कांग्रेस प्रत्याशी सुशील रिंकू ने सबसे अधिक 49.33 फीसदी मत हासिल करके जीत दर्ज की थी। अगर 2012 विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो जालंधर वेस्ट सीट पर 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस चुनाव में भाजपा के चुन्नी लाल भगत ने 51.30 फीसदी मत हासिल करके जीत दर्ज की थी। इस बार 60 से नीचे मतदान होने के चलते राजनीति के जानकार भी उलझन में पड़ गए हैं।

जालंधर वेस्ट सीट जीतने वालों ने बनाई सरकार

पिछले तीन विधानसभा चुनाव में जो भी जालंधर सीट पर जीता है, उसने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है। वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां से जीते तो आप सत्ता में काबिज हुई। वर्ष 2017 में कांग्रेस ने ये सीट जीती तो प्रदेश की सत्ता कांग्रेस में हाथ में आई। इसी तरह शिअद के साथ गठबंधन में भाजपा ने ये सीट जीती तो शिअद-भाजपा ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। इस बार इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जो भी ये सीट जीते गए, उसके लिए आगे चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव व वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में भी मदद मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!