Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट उप-चुनाव के लिए वोटिंग हुई शुरू, इतने बजे तक वोट डाल सकते हैं लोग, 15 उम्मीदवार मैदान में

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर वेस्ट उप-चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम छह बजे तक मतदाता अपनी वोट डाल सकते हैं। चुनाव को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि  जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

15 उम्मीदवार मैदान में, कौन मारेगा बाजी?

जालंधर सीट पर कांग्रेस ने सुरिंदर कौर, भाजपा ने शीतल अंगुराल और आप ने मोहिंदर भगत पर दांव खेला है। इसी तरह शिअद ने सुरजीत कौर को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पार्टी ने उन पर बागी धड़े के साथ होने का आरोप लगाते हुए अपना समर्थन वापस लिया और बसपा प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। बसपा से बिंदर कुमार यहां चुनाव लड़ रहे हैं। वेस्ट चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है। 13 जुलाई को रिजल्ट है, जिसमें पता चल जाएगा कि वेस्ट का अगला विधायक कौन होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नितिन कोहली की मुहिम को मिला विस्तार, अब रमनीक रंधावा भी विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे कॉपियां

जालंधर, (PNL) : शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए कॉपी वितरण …

कनाडा में आंधी-बारिश में सड़कों पर 500 पंजाबी छात्र:बोले- लाखों का कोर्स किया, अब वर्क परमिट से इनकार

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के आवेदन खारिज होने के …

एक और पेपर लीक! ओडिशा में परीक्षा शुरू होते ही वॉट्सऐप पर आ गई पीजी एग्जाम की फोटो

न्यूज डेस्क, (PNL) : NEET पेपर लीक के बाद शुरू हुआ घमासान अभी ठीक से …

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!