Friday , October 10 2025
Breaking News

जालंधर-लुधियाना हाईवे अभी भी है बंद, रात से किसानों का धरना है जारी, लोग परेशान

जालंधर, (PNL) : गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की मांग को लेकर जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर धन्नोवाली के पास किसानों का धरना पूरी रात चलने के बाद अब भी जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के विभिन्न किसान संगठनों की ओर से दोपहर में शुरू किये गये इस धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस धरने के कारण लोग पूरे दिन जाम में फंसे रहे और रात तक जाम लगा रहा। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। जाम के कारण बसों में जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि बसें भी स्टेशन से नहीं निकल सकीं, हालांकि दोनों तरफ सर्विस लेन खुली थी लेकिन हाईवे पूरी तरह से जाम था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर की रस्म किरया आज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर का कुछ दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!