Tuesday , September 8 2026
Breaking News

होशियारपुर में DIG ने की पुलिस थाने में रेड, DSP और SHO सो रहे थे, एसएचओ सस्पेंड, SSP की जवाबतलबी

होशियारपुर, (PNL) : पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल ने मंगलवार को होशियारपुर के टांडा पुलिस थाने में रेड कर दी। जब वह थाने पहुंचे तो DSP और SHO अपने क्वार्टरों में सो रहे थे। यही नहीं, थाने में सिर्फ सहायक मुंशी मौजूद था और उसके पास कोई हथियार भी नहीं था।

इससे DIG ने नाराजगी दिखाते हुए SHO टांडा सब इंस्पेक्टर रमन कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने DSP के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा होशियारपुर के SSP से स्पष्टीकरण मांगा है।

थाना टांडा में पहुंचे जालंधर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल ने पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। इसके बाद DIG गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों (जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर) के SSP को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं।

DIG ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था। सुबह 8 बजे वाली रोल कॉल मिसिंग थी। SHO और DSP टांडा अपने अपने क्वार्टरों में पाए गए। थाने में मैनपावर बिल्कुल नहीं थी। थाने में एक महिला हवालाती थी, मगर कोई भी महिला मुलाजिम थाने में नहीं थी।

DIG ने एक्शन लेते हुए कहा कि फिलहाल थाना टांडा के SHO को लाइन हाजिर कर रहा हूं। DSP के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और SSP होशियारपुर से एक्सप्लेनेशन कॉल की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!