Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Jalandhar पुलिस की कार्रवाई: 1.5 किलो हेरोइन बरामद, BMW में भागे दो तस्कर दबोचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल बरादम किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए उपयोग कर रहे मोटरसाइकिल को जब्त किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस की BMW गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उन्हें पकड़ लिया।

जालंधर के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, रेंज की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के मुताबिक, जानकारी मिली की दो तस्कर जसकरण सिंह और जगजीत सिंह हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने आ रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित पटवारी ढाबा के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल (PB-02-DE-0743) बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। जब पुलिस आरोपियों को अपने BMW गाड़ी में बिठा रही थी, तब वे पुलिस की गाड़ी लेकर ही मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों का पीछा किया।

तस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने की हवाई फायर

तस्करों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा दो राउंड हवाई फायर भी किए गए, हालांकि किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को फिर से काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में 26 वर्षीय जसकरण सिंह (पुत्र मान सिंह) निवासी गांव मुच्छल, अमृतसर और 29 वर्षीय जगजीत सिंह (पुत्र काका सिंह) निवासी चमकौर साहिब, रूपनगर शामिल हैं।

पूछताछ में पता चला कि जसकरण 10वीं पास है और पहले पाठी का काम करता था। वहीं जगजीत 12वीं पास और बेरोजगार है। दोनों ने जल्दी अमीर बनने और नशा तस्करी में मोटी कमाई के लालच में इस काले धंधे को अपनाया।

पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे नशे की यह खेप कहां से लाए थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!