जालंधर में भयानक हादसा, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के करीबी आप नेता डॉ. मोहिंदर जीत सिंह की सड़क हादसे में मौत, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
May 20, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर से आ रही है। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के करीबी आप नेता डॉ. मोहिंदर जीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सोमवार सुबह वह अपनी कार से जालंधर से करतारपुर जा रहे थे।

रास्ते में एनआईटी के पास उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में डॉ. मोहिंदर जीत को काफी चोटें लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि डॉ. मोहिंदर जीत मंत्री बलकार सिंह के करीबियिों में से एक थे।