Thursday , October 9 2025
Breaking News

जालंधर में बैड-बाक्स से मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली महिला ने की थी युवक की हत्या, बोली-मुझे अपनी पत्नी बताता था, इसलिए मार दिया

जालंधर, (PNL) : गदईपुर में बैड बाक्स से मिली युवक की लाश की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हिमाचली देवी निवासी कपाही, मंडी हिमाचल प्रदेश और गदईपुर के रहने वाले सनोज कुमार पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ नकुल कुमार के रूप में हुई है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने विनोद को शराब में जहर मिलाकर दिया था। जिसके पीने के बाद विनोद की मौत हो गई। इतने घटनाक्रम तक महिला का मित्र सनोज उसके साथ नहीं था। क्राइम सीन वाले घर में सनोज किराये पर रहता था।

जिसके बाद महिला आरोपी ने सनोज को हत्या के बारे में जानकारी दी। सनोज ने लाश को ठिकाने लगाने में महिला का साथ दिया। जेसीपी ने कहा कि, ये वारदात उन्होंने बीते शुक्रवार को दी थी। आरोपी महिला सनोज के साथ अवैध संबंधों में थी या नहीं, इस पर अभी जांच जारी है।

आरोपी महिला ने माना कि वह मृतक के साथ लिव-इन में थी, मगर शादी नहीं हुई थी। कुछ दिनों बाद जब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी तो वह सबको यही बताता था कि हिमाचली देवी मेरी पत्नी है। इसी से गुस्से होकर उसने हत्या कर दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : पंजाबी गायक Rajvir Jawanda की अस्पताल में ईलाज दौरान मौत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की फोर्टिस अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!