Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में फायरिंग के आरोपी का एनकाउंटर:कैंट के जमशेर खास एरिया में टांग में गोली मारी; अरेस्ट करते समय आरोपी ने की फायरिंग

जालंधर  , (PNL) : जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर डेढ़ बजे के करीब हुआ। पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारी है। पुलिस पार्टी ने बताया कि गढ़ा रोड पर फायरिंग करने के आरोप में श्याम लाल को पकड़ने के लिए गए थे।

जब उसे अरेस्ट करने लगे तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए जिससे एक गोली आरोपी की टांग में लगी है। टांग में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं पर गिर गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड पर एक घर पर फायरिंग का आरोपी जालंधर कैंट के जमशेर खास एरिया में घूम रहा है। जब आरोपी का घेराव किया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायर खोल दिया जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे।

पंजाब के गढ़ा इलाके में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक शातिर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस टीम जब आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के लिए लेकर गई थी, तो उसने पुलिस को चकमा देकर उन पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कबूला था कि उसने एक जगह हथियार छिपा रखा है। मौके पर पहुंचकर उसने पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि उसका हथियार पांच-सात फीट की दूरी पर दबा हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम का ध्यान उस तरफ गया, आरोपी ने अचानक अपना हाथ छुड़ाया और जहाँ असल में हथियार छिपा था, वहाँ भागकर बंदूक निकाल ली। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर सीधे दो फायर झोंक दिए, जिसके बाद एएसआई ने अपनी जान बचाते हुए तुरंत मोर्चा लिया और सरकारी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिससे एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी।

4 जुलाई को किया था गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि इस आरोपी का नाम श्यामदास है, जो मूल रूप से दरभंगा (बिहार) का रहने वाला है और फिलहाल गढ़ा में स्थानीय तौर पर रह रहा था। उसे बीते 4 तारीख को एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद जब गहराई से तफ्तीश की गई तो पता चला कि गढ़ा इलाके में ही दर्ज धारा 307 (हत्या का प्रयास) के एक पुराने मामले में भी वह फरार चल रहा था। उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर अपने ही एक रिश्तेदार अमरजीत पर जानलेवा फायरिंग की थी और तब से छुपा हुआ था।

श्यामदास का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़ा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी श्यामदास का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़ा हुआ है। वह बिहार से भारी मात्रा में गांजा लेकर आता था और यहां अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता था। नशा तस्करी के इस अवैध धंधे में वर्चस्व और सुरक्षा के लिए वह अपने पास हथियार भी रखता था और अब तक कई जगहों पर इसका इस्तेमाल कर चुका है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि वह यह अवैध हथियार कहां से और किससे लेकर आया था, जिसके लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क कर उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

नशा तस्करों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

इस मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि डीजीपी और सीपी के स्पष्ट और सख्त निर्देश हैं कि समाज में नशा फैलाने या अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी।

फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक (FSL) की टीम को बुलाकर हथियारों और गोलियों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नई धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!