Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन:20 आरोपी गिरफ्तार, 139 नशीली गोलियां बरामद; 4 अस्पताल में भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सब-डिवीजन करतारपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 अलग-अलग FIR दर्ज करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 139 नशीली गोलियां और नशा करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।करतारपुर सब-डिवीजन से अब तक 4 नशा पीड़ितों को इलाज के लिए भर्ती कराया जा चुका है, जिनमें 2 मरीज थाना लांबड़ा और 2 मरीज थाना मकसूदां क्षेत्र से संबंधित हैं।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नशों की बिक्री, सप्लाई और सेवन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 23 सितंबर को चलाए गए इस विशेष अभियान में करतारपुर, मकसूदां और लांबड़ा थानों की पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 20 आरोपियों को दबोचा। कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी सफलता थाना करतारपुर पुलिस को मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत दो मामले दर्ज किए। पहले मामले (FIR No. 196) में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 81 नशीली गोलियां बरामद की गईं। वहीं, दूसरे मामले (FIR No. 198) में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 58 नशीली गोलियां जब्त की गईं। थाना करतारपुर में कुल 9 आरोपियों से 139 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।

 इसके अलावा थाना मकसूदां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 27-61-85 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर (No. 165 और 164) दर्ज कीं। इनमें कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे लाइटर, सिल्वर फॉयल, ₹10 के नोट और नशीले पदार्थ से लिपटा पैकेट बरामद किया गया।उधर, थाना लांबड़ा पुलिस ने FIR नंबर 111 दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से सिल्वर फॉयल, लाइटर और नकदी बरामद की। इसके साथ ही लांबड़ा पुलिस ने धारा 85 बीएनएस के तहत दर्ज एक पुराने मामले में भी 1 आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!