Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आई महिला:मौके पर मौत, फाटक क्रास करते समय हादसा, बच्चा सुरक्षित

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कैंट रेलवे स्टेशन के समीप दकोहा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिल प्रवासी है और बच्चे के साथ ट्रैक क्रास कर रही थी। जब हादसा हुआ तो फाटक बंद था और दूसरी तरफ से चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन आ रही थी।ट्रेन फाटक के पास ही थी कि महिला ने ट्रैक क्रास करना शुरू कर दिया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई जबकि बच्चा बच गया। लोगों ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बच्चा घबराया हुआ है।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि महिला कहां रहती है और कहां की रहने वाली थी इसे लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

घटना की जानकारी देते मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी।

घटना की जानकारी देते मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी।

घटना के बाद पहुंची जीआरपी ने बताया कि ये घटना एक्सीडेंट है या फिर सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रहे हैं। देर रात (10 मई) 9 बजे के करीब हादसा होने से परिजनों का पता लगाने में दिक्कत आ रही है। आसपास के लोगों को बता दिया गया है कि अगर कोई पूछता हुआ आए तो उसे थाने भेज दें। महिला का कोई रिश्तेदार अभी सामने नहीं आया है। फाटक पर मौजूद लोगों के अनुसार महिला बच्चे के साथ ही आई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!