Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर में आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़ंत, गली में जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसकी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने थाना पांच में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, उजाला नगर निवासी पलक भाजवा गली में रहने वाले आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। हालांकि, इलाके के अन्य लोगों का कहना है कि ये कुत्ते गली से निकलने वाले लोगों को काट लेते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पलक ने पुलिस को शिकायत दी है कि इलाके के विक्रम ठाकुर ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके भाइयों के साथ मारपीट की। वहीं, विक्रम ठाकुर ने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने कई बार पलक से कुत्तों के काटने की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो पलक के भाइयों ने उनके साथ मारपीट की।

थाना पांच के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को लेकर गली में विवाद हुआ था और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। उन्हें दोनों तरफ से लिखित शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!