Tuesday , March 10 2026
Breaking News

जालंधर : थिंद EYE अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा, डॉक्टर की लापरवाही से महिला की आंखों की पूरी रोशनी जाने का आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन रोड स्थित थिंद EYE अस्पताल के बाहर बुधवार को जबरदस्त हंगामा हो गया। अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से महिला की आंखों की पूरी रोशनी चले जाने का आरोप लगा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को शांत करवाया।

बहुजन समाज एवं सतगुरु टाइगर फोर्स के सदस्य अरुण सारंगल ने बताया कि उनकी माता 10 प्रतिशत ही देख पाती थी। वह अस्पताल में डॉ. जेएस थिंद से मिले। डॉक्टर ने कहा था कि इनका ऑपरेशन होगा, जिसके बाद 40 प्रतिशत तक आंखो की रोशनी ठीक हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि आपरेशन को 9 दिन हो गए, लेकिन उनकी मां की आंखों की पूरी रोशनी ही चली गई है। उन्हें 10 प्रतिशत दिखना भी बंद हो गया। जब डॉक्टर से इस बारे में बात की तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। आज धरने के बाद डॉक्टर ने मां की दोबारा जांच करने को कहा है। फिलहाल डॉ. थिंद की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!