जालंधर के मॉडल टाउन में तीन दिन बंद रहेगी मोबाइल मार्किट, इस कारण लिया फैसला, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
June 20, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन की मोबाइल मार्किट 28 से 30 जून तक बंद रहेगी। बढ़ रही गर्मी के चलते मोबाइल मार्किट एसोसिएशन ने ये फैसला लिया है। प्रधान राजीव दुग्गल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियां की जा रही है। मोबाइल मार्किट के सभी सदस्यों ने सहमित से ये फैसला लिया है कि तीन दिन तक दुकानें बंद रखी जाएंगी। ग्राहक 28 से पहले ही अपना सामान खरीद लें।