Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर के आप नेता को थानेदार ने मारे दबके, देर रात थाने पहुंचे सैंकड़ों समर्थक, थानेदार पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप, हंगामा

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। थाना भार्गव कैंप में वीरवार रात थानेदार ने एक आप नेता को दबके मारे। नेता ने थानेदार पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद नेता के कई समर्थक थाने पहुंच गए। देर रात थाने में जमकर हंगामा हुआ। एसएचओ ने थानेदार पर कारवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत करवाया।

जानकारी के मुताबिक अवतार नगर के रहने नाले आप नेता अमन किसी मामले में थाने गए थे। अमन का आरोप है कि थानेदार नशे में थे और वह सबसे बदतमीजी कर रहे थे। जब वह थाने पहुंचे तो थानेदार ने उन्हें भी दबके मारे जबकि उसने बताया कि वह आम आदमी पार्टी का वार्ड इंचार्ज है।

देर रात अमन के समर्थकों ने थाने में हंगामा किया। बताया जा रहा है कि थानेदार का सिविल अस्पताल से मेडिकल भी करवाया गया और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!