Monday , March 2 2026
Breaking News

जालंधर की दो लड़कियों द्वारा गुरुद्वारे में शादी करने का मामला गर्माया, सामने आया ग्रंथी, पढ़ें क्या दिया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) : जालंधर की दो लड़कियों के गांव करोरां के गुरुद्वारा साहिब में शादी करने का मामला गरमा गया है। इस संबंध में गांव करोरां में पड़ते गुरुद्वारा गुरु नानक निवास साहिब के ग्रंथी बाबा अजायब सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब में आकर खुद को लड़का-लड़की बताते हुए दोनों ने शादी की थी। अब उन्हें मीडिया के जरिए पता चला है कि वे लड़का-लड़की नहीं बल्कि दोनों लड़कियां थीं। इस पर अब उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है।

बाबा अजायब सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब में सुबह 11 बजे एक लड़का और एक लड़की शादी करने आए। उनके साथ दो गवाह, एक फोटोग्राफर, एक वकील समेत सात-आठ व्यक्ति आए थे। उनके आधार कार्ड देखने और प्रूफ के तौर पर लेने के बाद ही उन्होंने शादी करवाई थी।

अब उन्हें पता चला है कि शादी करवाने वाले लड़का-लड़की के बजाय दोनों लड़कियां थीं। उन्होंने जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करके शादी की है, जो गलत है। दोनों ने उन्हें धोखे में रखा और नहीं बताया कि वे दोनों लड़कियां है। अगर उन्हें पता होता कि दोनों लड़कियां हैं तो वह कभी शादी नहीं कराते। वह अब इसके खिलाफ पुलिस समेत बाकी अन्य कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास तो लड़का-लड़की ही शादी करवाने आए थे।

बाबा अजायब सिंह ने कहा कि अगर दोनों लड़कियों की फोटो उन्हें दिखाई जाए तो वह बता सकते हैं कि शादी करने यही जोड़ा आया था या फिर कोई और आया था। उन्हें लगता है कि इनमें से एक लड़की आई होगी और दूसरी पीछे कहीं होगी। बाद में उन्होंने गुरु्दवारा साहिब द्वारा जारी सर्टिफिकेट का दुरुपयोग किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका और इजराइल क्यों कर रहे ईरान से युद्ध? ये है जंग की बड़ी वजह, जानें एक क्लिक पर सबकुछ

न्यूज डेस्क, (PNL) : इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!