Wednesday , October 21 2026
Breaking News

जालंधर का अर्जुन इंडियन क्रिकेट टीम में खेलेगा:पिता छोले-कुलचे बेचते, भज्जी की अकादमी से कोचिंग ली; अंडर-19 टीम में पंजाब के 4 प्लेयर

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली बीसीसीआई की टीम में उनका नाम शामिल है। कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए।

अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की यादगार शतकीय पारी भी खेली थी।

पंजाब से 4 प्लेयर का इंडिया की अंडर 19 टीम में सिलेक्शन हुआ है। इनमें सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) और इशान सूद (रोपड़) शामिल हैं।

अर्जुन ने भज्जी की अकादमी से कोचिंग ली है और पिता छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। टीम में चयन के बाद भास्कर ने उनके घर जाकर उनसे और उनके माता-पिता से भी बातचीत की…

अर्जुन के सिलेक्शन के बाद घर की PHOTOS…

अर्जुन राजपूत के टीम में सिलेक्शन के बाद घर में लड्डू खिलातीं बहनें और उनकी मां।

अर्जुन राजपूत के टीम में सिलेक्शन के बाद घर में लड्डू खिलातीं बहनें और उनकी मां।

अर्जुन राजपूत लोकल टूर्नामेंट और कूच बिहार में कई ट्रॉफी जीत चुके हैं।

अर्जुन राजपूत लोकल टूर्नामेंट और कूच बिहार में कई ट्रॉफी जीत चुके हैं।

अर्जुन के पिता होती राम डीएवी (DAV) कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। वो पहले घर में रखी मशीन से ही कुलचे बनाते हैं।

अर्जुन के पिता होती राम डीएवी (DAV) कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। वो पहले घर में रखी मशीन से ही कुलचे बनाते हैं।

पिता अपनी स्कूटी पर ही हर रोज छोले-कुलचे का सारा सामान लेकर जाते हैं और रेहड़ी लगाते हैं।

पिता अपनी स्कूटी पर ही हर रोज छोले-कुलचे का सारा सामान लेकर जाते हैं और रेहड़ी लगाते हैं।

पढ़िए कहां से ली कोचिंग और कैसे पढ़ाई की…

अर्जुन ने 7 साल में खेलना शुरू किया

जालंधर के राम नगर निवासी अर्जुन ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। लेफ्ट हेंडर अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपनी शुरुआती कोचिंग जालंधर में ही कोच विक्रम सिद्धू से ली है। विक्रम सिद्धू ही वह शख्स हैं जिन्होंने बचपन में अर्जुन की प्रतिभा को पहचाना, उन्हें गाइड किया और उनका पहला बैट तक स्पॉन्सर किया।

भज्जी की अकादमी से कोचिंग, स्कॉलरशिप से की पढ़ाई

इसके अलावा अर्जुन ने जालंधर की अकादमियों PAP और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में रहकर स्किल्स को निखारा। PAP जालंधर हरभजन सिंह (भज्जी) पूर्व क्रिकेटर की अकादमी है। अर्जुन का क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर जालंधर के प्राइवेट स्कूल ने उनको 100 फीसदी स्कॉलरशिप दी। उनको पढ़ाई के साथ खेल निखारने का मौका दिया।

पिता DAV कॉलेज के पास छोले कुलचे की रेहड़ी लगाते

अर्जुन के पिता होती राम डीएवी (DAV) कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कम इनकम के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) और जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अर्जुन के चयन पर उनको बधाई दी।

मां बोलीं- बेटे का सपना पूरा हो रहा

मां नंदिनी देवी ने भास्कर से बातचीत में बताया कि बेटे का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में नाम आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बेटे का सपना पूरा हो रहा है। वहीं बहन ने कहा कि भाई को रात को ही नाम आने के बारे में पता लग गया था। अब लोगों के फोन आने शुरू हो गए हैं।

बचपन में कोचिंग अकादमी में एडमिशन लेने के दौरान अर्जन ने हरभजन (भज्जी) के साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी।

बचपन में कोचिंग अकादमी में एडमिशन लेने के दौरान अर्जन ने हरभजन (भज्जी) के साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी।

जानें अर्जुन राजपूत का क्रिकेट सफर

  • 7 साल की उम्र में पहली बार बैट थामा: अर्जुन ने महज 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें उनका पहला क्रिकेट बैट खरीद कर दिया था।

  • लेफ्ट हैंड से करते हैं बैटिंग: अर्जुन राजपूत टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। वो बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। अपनी बैटिंग और बॉलिंग से टीम को सहयोग करते हैं।

  • युवराज सिंह को मानते हैं आइडल : जालंधर में 2007 में जन्में अर्जुन राजपूत पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

  • कूच बिहार ट्राफी में 121 रन बनाए: अर्जुन ने पंजाब के लिए अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा वे पंजाब की एग्री किंग्स नाइट्स टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), इशान सूद (रोपड़) और अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ।

सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), इशान सूद (रोपड़) और अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ।

सांसद मीत हेयर ने दी बधाई

आनरेरी सेक्रेटरी और पंजाब के संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम में चयन होने पर पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी बधाई दी।गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा- आपकी लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर दिलाया है। आप सभी को एक सफल दौरे और भारतीय जर्सी में कई यादगार प्रदर्शनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!