Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान का अपहरण, कार में मिले खून के निशान, सेना ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू, पढ़ें

कुलगाम, (PNL) : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना के जवान का अपहरण कर लिया गया है. जवान के परिजनों ने दावा किया है कि शनिवार शाम से वो लापता हैं. परिजनों को वो कार भी मिली है, जिससे वो घर से गए थे. सेना ने जवान की खोजबीन के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

भारतीय सेना के जवान 25 वर्षीय जावेद अहमद वानी लेह में तैनात थे. शनिवार रात करीब 8 बजे वे लापता हो गए. उनकी कार शाम को पारनहाल में बरामद हुई थी. वानी कुलगाम के अचथल क्षेत्र के रहने वाले हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है. अपहरण की सूचना मिलते ही सेना ने जवान की खोजबीन के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है.

अधिकारियों के मुताबिक, वानी अपनी कार चलाकर घर के लिए सामान लेने चौलगाम गए थे. देर शाम तक जब वे नहीं लौटे तो परिवार वालों ने आस-पास के गांवों में उनकी तलाश शुरू कर दी. इस दौरान पारनहाल के पास उनकी कार मिल गई. परिजनों ने पाया कि कार लॉक नहीं थी. कार के अंदर वानी की चप्पल और खून के निशान भी मिले थे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

महाशिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा

धूरी, (PNL) : महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!