Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ दौरान 3 जवान शहीद, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

कुलगाम, (PNL) : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए. आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी.

अभियान के दौरान शुक्रवार (4 अगस्त) शाम को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई.

आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब आज 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 4 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी ने श्रीनगर में विजय मार्च निकालने का ऐलान किया है. सुबह 9.30 बजे नेहरू पार्क से शुरू होकर ये विजय मार्च शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस सेंटर तक जाएगा. वहीं, एहतियात के तौर पर शनिवार (5 अगस्त) को अमरनाथ यात्रा को स्थगित किया गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!