Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जगराओं में महिला की संदिग्ध मौत, फांसी से लटका मिला शव

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना जिले जगराओं के मोहल्ला प्रताप नगर में रविवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कलकत्ता निवासी असमा बेगम के रूप में हुई है, जो फिलहाल मोहल्ला प्रताप नगर में रह रही थीं।

मृतका के पति शेख अजीजुल ने बताया कि वह सोने के गहने बनाने का गारीगर हैं। रविवार रात उनकी पत्नी असमा बेगम ने उन्हें और बच्चों को खाना खिलाया और फिर दूसरे कमरे में चली गईं।काफी समय तक असमा के बाहर न आने पर जब अजीजुल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा बंद होने के कारण जब उसे खोला गया, तो असमा फंदे से लटकी हुई मिलीं। परिजनों ने तुरंत असमा को फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां के स्टाफ ने यह कहते हुए शव को एंबुलेंस से उतारने से इनकार कर दिया कि यह एक पुलिस केस है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल की मोर्चरी में केवल दो शव रखने की व्यवस्था है और दोनों स्थान पहले से भरे हुए हैं, इसलिए तीसरे शव के लिए जगह नहीं है। देर रात शव को अस्पताल में रखने की व्यवस्था की गई।इस बीच, परिजन बस स्टैंड चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने बताया कि जब तक डॉक्टर की ओर से लिखित सूचना नहीं मिलती, तब तक वे कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।

इस कारण शव घंटों तक एंबुलेंस में ही फंसा रहा। परिवार ने थाना सिटी से भी संपर्क किया। सिटी पुलिस इंचार्ज ने बताया कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन वे स्थिति का पता लगाकर शव को रखने की व्यवस्था करवाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!