Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जंग-ए-आज़ादी मेमोरियल केस में एक और आरोपी ने विजीलैंस ब्यूरो के आगे किया सरेंडर, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर था आरोपी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जालंधर के करतारपुर में जंग-ए-आज़ादी यादगार के निर्माण से सम्बन्धित सरकारी फंडों में धोखाधड़ी करने के दोष अधीन एक निजी व्यक्ति समेत 26 मुलजिमों के खि़लाफ़ केस दर्ज करके एक ठेकेदार समेत 15 अधिकारियों/कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

इसी केस से सम्बन्धित गुरूवार को, एक और मुलजिम परमजीत सिंह कार्यकारी इंजीनियर (सेवामुक्त), लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) शाखा- 2 जालंधर, जो कि भाई बन्नोजी नगर, जालंधर का रहने वाला है, ने विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज के दफ़्तर में आत्म-समर्पण कर दिया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा और रिमांड हासिल करने के उपरांत उससे और पूछताछ की जायेगी।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मुकदमे की जांच के दौरान पाया गया कि इस यादगार के निर्माण के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी किये गए फंडों का दुरुपयोग किया गया था, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का भारी नुकसान हुआ है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आई.पी.सी. की धारा 420, 406, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) ए समेत 13(2) के अंतर्गत केस नं. 9 तारीख़ 22.05.2024 को विजीलैंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में दर्ज किया गया है।  

उन्होंने आगे बताया कि गुरूवार को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार किये गए सभी 16 दोषियों, जिनमें मैसर्ज दीपक बिल्डर लुधियाना के मालिक दीपक सिंगल भी शामिल हैं, को सीजेएम अदालत जालंधर में पेश किया गया। ब्यूरो ने आगे की जांच के लिए सभी मुलजिमों के दो दिन के पुलिस रिमांड की माँग की, और अदालत ने सभी 16 मुलजिमों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर विजीलैंस ब्यूरो के हवाले कर दिया है।  

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस केस में विनय बुबलानी, आई.ए.एस और अन्यों समेत बाकी भगौड़े मुलजिमों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा, क्योंकि उनके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।  

जंग-ए-आज़ादी केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले में मुख्य सचिव से रिपोर्ट माँगी

लोकसभा मतदान 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पंजाब राज्य के लिए नियुक्त विशेष आब्जर्वर ने एक समीक्षा मीटिंग के दौरान जंग- ए- आज़ादी केस संबंधी पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मुख्य सचिव, पंजाब से रिपोर्ट मांगने के लिए कहा है। यह रिपोर्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा करतारपुर (जालंधर) में जंग- ए- आज़ादी यादगार के निर्माण संबंधी केस दर्ज करने पर 23 मई, 2024 को अलग- अलग अखबारों में प्रकाशित खबरों के सम्बन्ध में माँगी गई है। मुख्य सचिव पंजाब को 23- 05- 2024 शाम तक तथ्य आधारित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है जिससे आयोग को इस मामले सम्बन्धी अवगत करवाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!