Wednesday , July 29 2026
Breaking News

गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता आई सामने, बोली-‘पति लोहे की तरह मजबूत, जिंदगी का हर पल देश को समर्पित’, पढ़ें क्या-क्या कहा

नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत हैं। आपका भाई, आपका बेटा लोहे की तरह मजबूत है। उनकी जिंदगी का हर पल देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वह जल्द बाहर आएंगे। समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वादे जल्द पूरे करूंगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे (अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमज़ोर कर रही हैं। हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से भेजा सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘मैं आम आदमी पार्टी (आप) के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए। इससे भाजपा वालों से नफरत मत करो। वे हमारे भाई-बहन हैं. मैं जल्द वापस आऊंगा।’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!