Wednesday , September 9 2026
Breaking News

गले की फांस बनती जा रही नवजोत सिंह सिद्धू की रैली, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क, (PNL): पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पार्टी लाइन से अलग हटकर बठिंडा जिले के महराज गांव में की गई रैली उनके गले का फांस बनती नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा किसी भी सूरत में सिद्धू को लपेटने के मूड में हैं।

मौजूदा हालात में सिद्धू के लिए पार्टी में अपना अस्तित्व बचाना आसान नहीं है क्योंकि उनके विरोधियों की तादाद लगातार बढ़ रही है। बाजवा ने तो सिद्धू को अलग अखाड़ा न लगाने का मशविरा दिया था लेकिन 2 हफ्ते की चुप्पी तोड़ते हुए वडिंग ने तो सीधे सिद्धू को पार्टी से बाहर करने की बात कह दी है। हालांकि पंजाब कांग्रेस प्रधान ने सिद्धू का नाम नहीं लिया मगर उनके बयान से साफ जाहिर था कि निशाना सिद्धू पर ही था।

गौरतलब है कि वडिंग ने कहा था कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  पार्टी पहले ही 2022 के विधानसभा चुनावों में इसका नुकसान झेल चुकी है जब कोई नेता कुछ बोलता था और कोई नेता कुछ और। वडिंग ने नाम तो किसी का नहीं लिया मगर यह सभी जानते हैं कि गत चुनाव में नवजोत सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बयानों में विरोधाभास होता था। तब चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे जबकि सिद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। सिद्धू पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भी कह चुके हैं कि हाईकमान का फैसला मानना चाहिए जबकि पंजाब के कांग्रेसी नेता किसी भी कीमत पर ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं चाहते।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!