Tuesday , March 10 2026
Breaking News

कैप्टन के करीबी राज कुमार वेरका ने छोड़ी बीजेपी, दोबारा कांग्रेस में होंगे शामिल, बताई ये वजह, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब भाजपा को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी एवं पार्टी के पंजाब उपाध्यक्ष राज कुमार वेरका ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वे दोबारा कांग्रेस में शामिल होंगे। अमृतसर में वेरका ने कहा कि उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया है। भाजपा में शामिल होकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की थी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि और भी कई नेता जल्दी ही भाजपा छोड़ेंगे। वेरका दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज कुमार वेरका को भाजपा ने काफी महत्व दिया था। वेरका चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में काम किया है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!