Tuesday , August 11 2026
Breaking News

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्री हुए परेशान, जानें वजह

नई दिल्ली, (PNL) : एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 से अधिक इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन के वरिष्ठ चालक दल के सदस्य बड़े पैमाने पर सिक लीव पर चले गए हैं. ऐसे में ये उड़ाने रद्द की गईं हैं. नागरिक विमानन अधिकारी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू की कमी से जूझ रहा है. ऐसे कई स्टाफ हैं जो टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन पर कथित कुप्रबंधन का आरोप लगा रहे हैं और इसके विरोध में अचानक सिक लीव पर जा रहे हैं. यह समस्या तब से और बढ़ गई है जब से ऐक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के एयर इंडिया में विलय की प्रक्रिया शुरू हुई है.

सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कई केबिन चालक दल के सदस्यों ने सोमवार शाम से बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी ले ली. ऐसे में कोच्चि, कैलिकट और बेंगलुरु सहित विभिन्न हवाई अड्डों पर फ्लाइट रद्द करने का फैसला लिया गया. पिछले महीने के अंत में, एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू के एक हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संघ ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन को मिसमैनेज किया जा रहा है और कर्मचारियों के साथ असमानता बरती जा रही है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ जो रजिस्टर्ड है और करीब 300 केबिन क्रू सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है, उसने दावा किया है कि ज्यादातर वरिष्ठों ने यह भी आरोप लगाया था कि इस मामले में प्रबंधन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ रहा है.
कस्टमर कर रहे सोशल मीडिया पर शिकायत
दूसरी तरफ कई यात्रियों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फ्लाइट रद्द होने को लेकर शिकायत की.

उड़ान रद्द करने को लेकर एक यात्री की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने माफी मांगी और कहा कि उड़ान को “ऑपरेशनल कारणों से” रद्द किया गया है. एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे सर्विस रिकवरी प्रोसेस के हिस्से के रूप में, आप या तो अगले 7 दिनों के अंदर फ्लाइट फिर से बुक करने का विकल्प चुन सकते हैं या हमारे चैट बॉट टिया के माध्यम से पूरे रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!