Tuesday , September 29 2026
Breaking News

एक ही मंच पर नजर आए जालंधर कैंट हलके की कमान के तीनों दावेदार, मक्कड़, बराड़ या तनेजा? बीजेपी किस पर करेगी भरोसा, पढ़ें पूरी स्टोरी

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : जालंधर कैंट से पूर्व विधायक और आप नेता जगबीर सिंह बराड़ के भाजपा में शामिल होने के बाद से कैंट हलका चर्चा में आ गया है। कभी एक दूसरे के सियासी दुश्मन रहे बराड़ और सरबजीत मक्कड़ आज एक साथ एक ही मंच पर बैठे नजर आए हैं। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित तनेजा भी उसी मंच पर दिखे। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक ये तीनों ही कैंट हलके की कमान संभालने के दावेदार हैं।

2022 के चुनाव में बराड़ और मक्कड़ ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तब बराड़ अकाली दल में थे और मक्कड़ भाजपा में। बराड़ को 27387 वोट पड़ी थी जबकि सरबजीत मक्कड़ महज 15946 वोट हासिल कर पाए थे। कैंट हलके से कांग्रेस के परगट सिंह जीत गए थे। उसके बाद से मक्कड़ कैंट हलके में काम कर रहे हैं। उनके अलावा अमित तनेजा जो भाजपा हाईकमान के काफी नजदीकी हैं।

वह भी इसी हलके में पार्टी की सेवा कर रहे हैं। अब ऐसे में बराड़ की भाजपा में एंट्री हो गई है, जिससे स्थिति और पेचीदा हो गई है। फिलहाल इस समय तो ये तीनों भाजपा के जालंधर से उम्मीदवार सुशील रिंकू को जिताने के लिए जोर लगा रहे हैं, लेकिन चुनावों के बाद इस हलके में राजनीतिक हालात बदल भी सकते हैं। मक्कड़, बराड़ और तनेजा ये तीनों ही इस हलके से 2027 में टिकट के दावेदार हैं, लेकिन देखना ये होगा कि आने वाले समय में पार्टी किस पर भरोसा जताती है।

मक्कड़ और बराड़ रह चुके हैं एक-एक बार विधायक

सरबजीत सिंह मक्कड़ पहले अकाली दल में थे। 2007 में वह पहली बार आदमपुर हलके से विधायक बने थे। उसके बाद वह लगातार तीन बार चुनाव लड़ चुके, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह जगबीर सिंह बराड़ भी 2007 में जालंधर कैंट से एक बार विधायक रह चुके हैं। उसके बाद से उन्होंन भी तीन बार चुनाव लड़ा और तीनों बार हार गए। वहीं अमित तनेजा ने अभी तक फिलहाल कोई चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन भाजपा में उनकी छवि काफी अच्छी है। तनेजा के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, तरुण चुघ, विजय सांपला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष जैसे कई बड़े दिग्गज नेताओं के साथ नजदीकी संबंध हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!