Wednesday , September 9 2026
Breaking News

इस वजह से रुक रहा है अकाली-भाजपा का गठबंधन, सुखबीर ने कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी में गत कुछ समय से दोबारा गठबंधन की तैयारी चल रही है। लेकिन दो वजह से यह गठबंधन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसकी पहली वजह किसान आंदोलन है। किसान केंद्र की भाजपा सरकार से नाराज है। ऐसे में अकाली दल भी बड़ा सोच समझकर कदम उठा रहा है। ऐसे में अकाली दल किसानों की नाराजगी के बीच भाजपा की तरफ बढ़ता है तो उन पर लगा रिवायती पार्टी का टैग खराब हो जाएगा।

वहीं, बंदी सिखों की रिहाई मामले में कुछ नहीं हुआ है। इसके अलावा सीट शेयरिंग भी एक वजह मानी जा रही है। भाजपा कुल 13 सीटों में 5 पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसको लेकर दोनों में सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि 2019 में लोकसभा चुनाव दोनों ने इकट्‌ठे लड़ा था। साथ ही दोनों दल चार सीटें जीतने में कामयाब रहे थे।

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर शिराेमणि अकाली दल (SAD) ने इसी हफ्ते कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग 22 मार्च को दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी के मुख्यालय में होगी । इस मीटिंग में पार्टी द्वारा आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति बनाई जाएगी। वही, माना जा रहा है कि भाजपा से गठबंधन को लेकर भी इस मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है। साथ ही उम्मीदवारों को लेकर भी मंथन होगा। हालांकि अभी तक पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट से दी जानकारी

अकाली दल के सीनियर नेता व प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर मीटिंग की जानकारी दी गई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मीटिंग पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अक्ष्यक्षता में होगी। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति को विस्तार से अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा मीटिंग में देश के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा में होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!