Wednesday , September 30 2026
Breaking News

आप और कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन का ऐलान, इन राज्यों में इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, पंजाब में अलग-अलग लड़ेंगे, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।

हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।

ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा

दिल्ली (सात सीट): कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।
गुजरात (26 सीट): कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस महासचिव ने दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं. कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे। आगे कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।

ऐसे हुआ दिल्ली की सीटों का बंटवारा

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

आप-कांग्रेस के समझौते से भाजपा बौखलाई : पाठक

इससे पहले, आप ने एक बार फिर शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला है। आरोप है कि आप नेताओं को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा न करने की सूरत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी मिल रही है। आप का कहना है कि कांग्रेस से समझौता होकर रहेगा, बेशक केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाए। साथ ही चुनौती दी है कि जिस दिन केजरीवाल गिरफ्तार होंगे, पूरे देश में आप के हक में सुनामी चलेगी और भाजपा का पूरा राजनीतिक गुना-गणित बिगड़ जाएगा।

आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज पूरे मसले पर बात करने के लिए मीडिया के सामने आए। संदीप पाठक के मुताबिक, हमें संदेश भेजा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को छोड़ दो। उन्होने कहा, आप केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी से डरने वाली नहीं है। हम देश के लिए गठबंधन में जा रहे हैं।

दिल्ली में जीतेगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। लेकिन दिल्ली में फेल हो जाएगी। भाजपा दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन से डर गई है। इसी डर में कोर्ट में चल रही सुनवाई का ईडी इंतजार नहीं कर पा रही है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि आप इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!