Monday , August 17 2026
Breaking News

आपस में भिड़ी पंजाब पुलिस, नाके पर खड़े एएसआई पर एसएचओ ने किया हमला, पढ़ें

पठानकोट, (PNL) : पंजाब पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में आई है। इस बार पुलिस विभाग के दो कर्मचारी आपस में ही भिड़ गए। पठानकोट के थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ ने अपने अधीन काम करने वाले कोलियां पुलिस नाके पर तैनात अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के साथ मारपीट की गई है। घायल एएसआई को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां घायल का उपचार चल रहा है।

पीड़ित एएसआई अर्जुन सिंह के मुताबिक रात के समय वे कोलियां पुलिस नाके पर डयूटी निभा रहा था और रात 2 बजे के करीब थाना नरोट जैमल सिंह प्रभारी सरबजीत सिंह ने नाके पर आकर बिना कुछ बताए उन पर हमला करते हुए घायल कर दिया। जिसके बाद उसके परिवार ने घायल अवस्था में सिविल में उपचार के लिए लेकर आए।

दूसरी तरफ डीएसपी हरकृष्ण ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई के साथ मारपीट का मामला उनके ध्यान में आ गया है और इस संबंधी उनकी ओर से एसएचओ समेत 2 मुलाजिमों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है और आगामी जांच पुलिस की जारी है।

अस्पताल में भर्ती एएसआई अर्जुन सिंह की पत्नी ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एसएचओ सरबजीत सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपी एसएचओ के लिखित में शिकायत एसएसपी को भी दी गई है।

डीएसपी हरकृष्ण ने कहा कि अगर एएसआई अर्जुन सिंह रात में ड्यूटी के दौरान सो रहा था तो एसएचओ को लिखित में उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, एसएचओ ने एएसआई के साथ मारपीट की है जो गलत है। इसके लिए एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!