Wednesday , October 21 2026
Breaking News

आज का राशिफल 11 जनवरी, 2024 : जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किन्हें होगा नुकसान, पढ़ें अपना-अपना राशिफल

मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहेगा. आज वाहन लाभ के योग अच्छे रहेंगे. यदि वाहन खरीदने का विचार हो तो एक अच्छा वाहन आने के योग है. धर्म की यात्राओं के लिए भी दिन अच्छा रहेगा तथा कार्य क्षेत्र में प्रशंसा भी मिलेगी. पिता से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा पिता के सहयोग से अच्छे कार्य बन सकते हैं. भाई बहनों तथा मित्रों से संबंध मधुर बनेंगे, यदि लेखन कार्य में आगे बढ़ने का विचार हो तो किसी प्रकार के लेखन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए दिन परेशानी वाला रहेगा. व्यर्थ के मानसिक तनाव घेरेंगे तथा मन में बेचैनी रहेगी. गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहेगी. धन सोच समझ कर ही इन्वेस्ट करें अन्यथा धन हानि के योग प्रबल है. जीवन साथी से भी बहस या मनमुटाव से बचें, झगड़ा होने की संभावना रहेगी. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी दिन कुछ संघर्षकारी रहेगा, पैसा फंस सकता है और आसानी से आने की संभावना नहीं होगी.

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए हर दिन बहुत बढ़िया जाने वाला है. आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे तथा धन इन्वेस्ट करने पर लाभ मिलेगा. शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों के लिए लाभ की संभावना है रहेगी. लंबे समय से इन्वेस्ट किए हुए स्टॉक में लाभ हो सकता है. इंट्राडे ट्रेडिंग वालों के लिए दिन कुछ लाभकारी है, लेकिन बड़े स्तर का लाभ इसमें नहीं होगा, केवल सामान्य स्तर का लाभ ही मिल पाएगा. संतान को लेकर दिन कुछ चिंता वाला रह सकता है, स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें.

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा. स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है. बॉडी स्ट्रेस परेशान कर सकता है. सरकारी जॉब करने वाले जातकों के लिए दिन कुछ संघर्ष कारक रहेगा. ऑफिस में अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है. दूसरे लोगों की गलतियां भी स्वयं को दुरुस्त करना पड़ेगी. जीवनसाथी से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे, परिवार में अच्छा माहौल रहेगा. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यदि ऋण लेने की आवश्यकता पड़ी तो कारण ले सकते हैं.

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. विशेषता शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए नए मौके मिलने के योग बनेंगे. किसी लंबे टूर पर जाने का विचार हो तो थोड़ा सा इग्नोर करें, क्योंकि लंबा टूर इस समय कुछ अच्छा नहीं दर्शा रहा है. छोटे टूर दिन में 1 दिन की वापसी हो तो ऐसे टूर में जाया जा सकता है. वाहन-मकान का सुख सामान्य रहेगा. संतान संबंधित भी सुख अच्छा रहेगा. पेट से संबंधित रोग की तरफ थोड़ा ध्यान दें.

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कड़ी मेहनत से अच्छा धन मिलने के योग बनेंगे तथा मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. जानवरों से दूरी बनाए रखें अन्यथा जानवर चोट आदि जैसा नुकसान पहुंचा सकते हैं. पार्टनरशिप में अगर कोई काम करने का विचार हो तो अच्छी तरह से निरीक्षण कर लें, यह समय पार्टनरशिप में कार्य करने के लिए अच्छा प्रतीत नहीं होता है. विपरीत लिंग से अतिरिक्त आकर्षण परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए ऐसे मामलों में दूरी बनाए रखना उचित रहेगा.

तुला राशि (Libra): तुला राशि वाले जातकों के लिए दिन कुछ चिंता वाला रहेगा. इस समय व्यर्थ के झगड़े उत्पन्न करने की स्थितियां रहेंगे, बिना कारण ही विवाद उत्पन्न होकर परेशान करेंगे. अच्छी मेहनत करने पर भी प्रशंसा नहीं मिलेगी और सही होते हुए भी गलत बताये जाएंगे. विद्यार्थियों को भी शिक्षा में कुछ रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, कंसंट्रेशन बनने में दिक्कत आ सकती है, मन बेचैन रह सकता है. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए बिजनेस को लेकर दिन सामान्य रहेगा, छोटी-मोटी परेशानी आसानी से संभाल लेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा. कड़ी मेहनत के शुभ परिणाम मिलेंगे. मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा तथा मनोरंजन के भी कई साधन मिलेंगे. पेट के रोग थोड़ा बहुत परेशान कर सकता है और विद्यार्थियों को शिक्षा में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी को लेकर दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, कहीं घूमने जा सकते हैं और यदि कार्यस्थल पर किसी यात्रा के लिए जाने का अवसर मिले तो यात्रा अवश्य करें. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. धन के नए मार्ग खुल सकते हैं तथा व्यवसाय में वृद्धि होगी.

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के लिए अच्छा दिन रहेगा, रिसर्च वर्क करने वाले जातकों को खोजबीन करने में ने विषय आकर्षित करेंगे तथा उनमें खोज करने पर कुछ ना कुछ सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे. प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी तथा जिन जातकों को जीवनसाथी ना मिल रहा हो उनके लिए अच्छे रिश्ते आने की प्रबल संभावनाएं रहेंगी. शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वाले जातक सावधानी पूर्वक इन्वेस्ट करें, लॉन्ग इन्वेस्ट में लाभ के योग अच्छे रहेंगे. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा. व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा नए संपर्क भी लाभ देंगे.

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. स्वयं के बारे में अधिक सोचेंगे तथा जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अधिक विचार रहेगा. धन के मामले में दिन कुछ अतिरिक्त व्यय वाला रहेगा, लेकिन उसे अतिरिक्त व्यय का लाभ बाद में महसूस होगा. दूर की यात्राओं में जाना भी अच्छा प्रतीत होता है तथा जीवनसाथी से धन लाभ की उम्मीद भी की जा सकती है. सरकारी जॉब करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, भागदौड़ अधिक करने के पश्चात शुभ परिणाम देखने को मिलेगा. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए लाभ प्राप्ति की दृष्टि से दिन शुभ है तथा बाहरी स्थानों से संपर्क बनाने में सफलता मिलेगी और लंबे समय तक संबंध रहेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों के लिए दिन कुछ चिंताकारक रहेगा. शत्रु व्यर्थ की बातों को मुद्दा बनाकर परेशान करेंगे. अस्पताल के चक्कर लगा सकते हैं, खानपान का विशेष ध्यान रखें वरना पेट में गड़बड़ी के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है. संभव हो तो जल वाले स्थान से कुछ दूरी बनाए रखें. अध्यापन क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा और विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य प्रतीत होता है. जीवनसाथी से भी संबंध मधुर रहेंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन अधिक चिंता वाला रहेगा. पूजा पाठ से लाभ मिलेगा, श्री सूक्त का पाठ करें.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने से उच्च अधिकार वाले लोगों से विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे. कम मेहनत का ही अधिक परिणाम देखने को मिलेगा. बिना किसी रुकावट के ही कार्य आसानी से पूरे होंगे. पैतृक संपत्ति आदि को लेकर यदि कुछ विवादित मुद्दे चल रहे हैं तो उनके हल होने की संभावनाएं भी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों को विशेष लाभ होने के योग हैं, विशेषत: पेट्रोलियम या किसी दूसरे प्रकार के ईंधन संबंधित व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के लिए विशेष लाभ के योग बनेंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!